MP में 21 अप्रैल तक,24 जिलों में बदलेगा मौसम,कई जिलों में गिरेगा पानी | sagar tv news |

 

अप्रैल महीने में दूसरी बार मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से 19 से 21 अप्रैल के बीच 21 जिलों में मौसम बदलेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन भी भीगेंगे। इससे पहले, दो दिन गर्मी का असर रहेगा। बुधवार को धार, उज्जैन समेत 9 शहरों में दिन का टेम्प्रेचर 40 डिग्री के पार रहा। इनमें धार में सबसे ज्यादा 41.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

 

 

मौसम वैज्ञानिक ने बताया, उत्तर भारत में गुरुवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर 19 अप्रैल से प्रदेश में देखने को मिलेगा। इसके चलते अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

11 दिन तक लगातार बारिश का रिकॉर्ड-अप्रैल में बारिश के कई रिकॉर्ड टूटे। भोपाल में करीब पौने 2 इंच बारिश हो गई। वहीं, अप्रैल में लगातार 11 दिन तक बारिश होने का रिकॉर्ड भी बना है। 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रदेश में लगातार बारिश हुई है। अब 19 अप्रैल से फिर प्रदेश भीग जाएगा।

 

 

कब-कहां बारिश के आसार-19 अप्रैल: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, झाबुआ, रतलाम, धार, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, बैतूल, दमोह, पन्ना, कटनी और उमरिया में बारिश का अनुमान है।
20 अप्रैल: बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और डिंडोरी में मौसम बदला रहेगा। आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

 


21 अप्रैल: भोपाल, इंदौर, जबलपुर, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
धार सबसे गर्म, 9 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार

 

 

बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। इससे कई जिलों में दिन के टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी हुई। सबसे गर्म धार रहा। यहां तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन धार सबसे गर्म रहा।

 

 

उज्जैन, मंडला, बालाघाट के मलाजखंड, शाजापुर, गुना, नर्मदापुरम, रतलाम और खंडवा में भी तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। वहीं, भोपाल में 39.2 डिग्री, इंदौर में 39.6 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, जबलपुर में टेम्प्रेचर 38.6 डिग्री दर्ज किया गया।

 

 


By - sagartvnews
19-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.