रामनवमीं पर नारोन्या का हुआ आयोजन, चालीस साल बाद लौटी रौनक, नगरवासियों ने मनाई खुशी

 

धार्मिक नगरी बैतूल में चालीस साल से बंद परंपरा रामनवमीं के असवर पर फिर से शुरू हो गई है। जब सड़कों पर नारोन्या का जुलूस निकाला तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ढोल—ढमाकों के बीच मसाल जुलूस देखने भीड़ उमड़ पड़ी। इस तरह युवा पीढ़ी के प्रयासों से बंद हो चुकी परंपरा पुनर्जीवित हो गई। दरअसल बरसों पहले रामनवमीं की रात को "नारोन्या" आयोजित किया जाता था। इसमें एक व्यक्ति को भगवान नरसिंह अवतार में सजाया जाता था और वे पूरे नगर में दौड़ लगाते थे।

 

 

भगवान नरसिंह का रूप धारण करने वाला भीड़ में शामिल लोगों के पीछे दौड़कर उन्हें पैरों से दूर हटाता था। आज के इस आधुनिकता के दौर ने इस तरह के आयोजनों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। आयोजन समिति ने बताया कि हिरण्य कश्यप का वर्णन पौराणिक कथाओं में मिलता है। जिसमें राजा हिरण्य कश्यप ने कठोर तपस्या कर ब्रम्हा जी से वरदान प्राप्त किया था कि कोई मानव, पशु या दानव न मार सके। उसकी मृत्यु न दिन में हो न रात में, न घर के भीतर न ही बाहर, न आकाश में न धरती पर, अस्त्र से न शास्त्र से।

 

 

 

यह वरदान पाकर राजा हिरणकश्यप को घमंड हो गया था। वह प्रजा से भगवान को छोड़कर खुद की पूजा करवाता था। हिरणकश्यप अपने पुत्र प्रहलाद से नफरत करता था क्योंकि वे भगवान विष्णु की पूजा करते थे। वह उन्हें मारना चाहता था। इस पर भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर हिरणकश्यप का वध किया था। तब से ही नरसिंह अवतार की पूजा होती आ रही है। इसी का मंचन नारोन्या में किया जाता है।

 

 

 

रामनवमी पर बैतूल बाजार के प्राचीन मंदिर काला मंदिर से नरसिंह अवतार नारोन्या को निकाला गया और पूरे नगर में घुमाया गया। सनातन सेना के सदस्य शिवा मालवीय, दीपक वर्मा और विलास जोशी ने बताया कि नई पीढ़ी को सनातन धर्म से जोड़ने के लिए इस आयोजन को शुरू किया है।


By - sagartvnews
18-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.