UPSC रिजल्ट में लड़कों का दबदबा, आदित्य श्रीवास्तव देशभर में पहले स्थान पर

 

UPSC ने जारी किया रिजल्ट
लड़कों ने मारी बाजी,1016 पास

UPSC रिजल्ट में लड़कों का दबदबा, आदित्य श्रीवास्तव देशभर में पहले स्थान पर

संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को यूपीएससी मेन्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में 1016 उम्मीदवार शॉटलिस्ट हुए हैं। 2 जनवरी 2024 से 9 अप्रैल 2024 के बीच चली इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद यह रिजल्ट जारी हुआ है। सूची में 347 अभ्यार्थी सामान्य वर्ग से, 303 ओबीसी, 165 एससी और 86 एसटी वर्ग से हैं। 115 ईडब्ल्यूएस क्लास के हैं। इनमें आईएएस, आईपीएस, आईएफएस शामिल हैं।

 

इनमें भी 180 आईएएस और 200 आईपीएस अधिकारी बनेंगे। लखनउ के आदित्य श्रीवास्तव ने आॅल इंडिया रैंक वन हासिल की है। अनिमेष प्रधान दूसरे स्थान पर जबकि अनन्या रेड्डी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। आदित्य 2022 में भी यूपीएससी पास कर चुके हैं। फिलहाल आईपीएस के रूप में हैदराबाद में नेशनल पुलिस एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। ट्रेनिंग के दौरान ही उन्होंने यह तैयारी की और देशभर में पहला स्थान पाया। वहीं मप्र की बात करें तो भोपाल की छाया सिंह ने 65वां स्थान हासिल किया है। छाया सिंह, अपर आयुक्त राजस्व ग्वालियर छोटे सिंह की बेटी हैं। वे आईएसएस हैं। भोपाल के ही सचिन गोयल को 209वीं और उनके सगे भाई समीर गोयल को 222वीं रैंक मिली है। समीर और सचिन के पिता संजय गोयल भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं

 

और मां डॉ. संगीता शर्मा, भोपाल में शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। सतना की काजल सिंह को 485वीं रैंक मिली है। काजल के पिता विजय सिंह सतना के कोलगवां पुलिस थाना में सब इंस्पेक्टर हैं। नर्मदापुरम की पलक गोयल ने 479वीं रेैंक हासिल की है। वे कालोनाइजर नरेंद्र रंजना गोयल की बेटी हैं। बैतूल के मोरखा गांव के शुभम रघुवंशी को 556वीं रैंक मिली है। वे अधिवक्ता भोजराज सिंह रघुवंशी और शिक्षिका अनिता रघुवंशी के पुत्र हैं। गुना से सेजी के संदीप रघुवंशी ने 277 वीं और गुना शहर के रहने वाले मानव जैन मोदी ने 634 वीं रैंक हासिल की है। संदीप रघुवंशी के पिता महेंद्र रघुवंशी किसान हैं और मां जानकी बाई सरकारी शिक्षक हैं। धार जिले के राजगढ़ की बेटी माही शर्मा ने 106 वीं रैंक पाई है। माही के पिता किराना व्यापारी हैं जबकि मां गृहिणी हैं। उन्होंने दूसरे प्रयास में में सफलता पाई है। सागर जिले से भी सागर शहर की सदर निवासी साक्षी दुबे ने भी यूपीएससी परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है।


By - sagar tv news
16-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.