म.प्र. स्थापना दिवस पर कई सरकारी विभागों में नहीं कि गई प्रकाश व्यवस्था || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एक नवंबर यानी म. प्र. स्थापना दिवस पर सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इस बार सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जा सके। लेकिन सभी सरकारी भवनों में रात के समय प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। लेकिन सागर जिले के बंडा में ऐसा देखने नहीं मिला और कई सरकारी भवन ऐसे थे जिन्हें शासन के निर्देश की परवाह नहीं थी। तो मीडिया द्वारा अधिकारियों से भवनों पर प्रकाश व्यवस्था की जानकारी लेने पर आनन फानन में प्रकाश व्यवस्था करवाई गयी। शायद इन विभागों को स्थापना दिवस याद नहीं रहा। जिसमें वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय और लोक निर्माण विभाग में भी प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई थी। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी का कार्यालय कौशल विकास केन्द्र से संचालित होता है। जिसके कारण म.प्र. स्थापना दिवस पर भवन पर प्रकाश व्यवस्था की जानकारी ली लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के भवन पर भी प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई थी।


By - Surya Kumar Dubey (Banda Sagar MP)
02-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.