सागर-लोकतंत्र को मजबूत बनाने मतदान की दी प्रेरणा,चित्रों से दी जानकारी | sagar tv news |

 

खुरई के शासकीय पंडित केसी शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वीप प्लान के तहत छात्र-छात्राओं ने रंगोली, चित्रकला के माध्यम से मतदान को लेकर जागरूक किया गया। आपको बता दें लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूकता करने का कार्य किया जा रहा है।

 

 

जिसमें युवाओं को सजग करने का अभियान स्वीप प्लान के तहत चलाया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ विनोद राय ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।

 

 

चुनाव का पर्व, देश का गर्व है। मेरा पहला वोट देश के लिए है, जैसे नारे लगाए गए। मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन के माध्यम से युवाओं को आगामी लोकसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान करने की युवाओं से अपील है।

 

 

 

उन्हें बताया कि जिम्मेदार नागरिक का कर्त्तव्य निभाते हुए अपने मताधिकार के उपयोग के अतिरिक्त, अपने परिवार के सदस्यों, परिचितों को भी मतदान का महत्व बताना है। सागर में 7 मई को होने वाले अपने अपने बूथ केन्द्रों पर जाकर अपने मतदान करने के लिए प्रेरित करें

 

 

 


By - sagartvnews
15-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.