Sagar-देवी मां के इस मंदिर में दर्शन करने आते थे बाघ, गुफा में मौजूद अजगर करते रक्षा,

 

चैत्र नवरात्रि के पर्व पर सागर के माता मंदिरों में काफी भीड़ उमड़ रही है. देवी की आराधना करने सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग जाती हैं, लेकिन हम आज आपको प्रसिद्ध बाघराज माता मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां के रक्षक गुफा में मौजूद अजगर दादा है इतना ही नहीं पहले बाघ माता रानी के दर्शन करने के लिए आते थे, इसलिए इस क्षेत्र का नाम बाघ राज हो गया, नवरात्रि के समय यहां पर मेला लगा हुआ है,

 



सागर में संजय ड्राईव रोड पर हरसिद्धि माई का प्रसिद्ध मंदिर है. जिसे बाघराज के नाम से जाना जाता है, मंदिर के पुजारी पुष्पेंद्र महाराज बताते हैं कि कई साल पहले तक यह इलाका जंगलों से घिरा पहाड़ी पर हुआ करता था लेकिन पिछले सालों में हुए विकास और बसाहट होने की वजह से अब यह मंदिर शहर के बीच में आ गया है. बाघराज मंदिर में तीन रूप में माता हरसिद्धि विराजमान है. शहर भर के लोग माता के दर्शन को पहुंचते हैं.

 

 

 

माता अपने भक्तों की सभी मुरादों को पूरा करती हैं. हरसिद्धि माई पहाड़ी पर विराजमान थी मंदिर के नीचे गुफाएं हैं. गुफाओं में अजगर दादा रहते हैं जो लोगों की रक्षा करते हैं. कभी कभी प्रत्यक्ष रूप से उनके दर्शन हो जाते हैं. श्रद्धालु भी उनके दर्शन कर पाते हैं. उनको सिद्ध सन्यासी मानकर पूजा अर्चना की जाती है.

 

 

नवरात्रि में हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता की आराधना करने के लिए आ रहे हैं, साथ ही यहां पर शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इस मंदिर परिसर में माता के साथ ही भोलेनाथ, गणेश जी, हनुमान जी, भैरव बाबा ,शनि देव के भी मंदिर हैं.


By - sagartvnews
13-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.