मस्जिदों अता की गई नमाज,अमन-चैन की मांगी दुआएं,चारों ओर दिखा खुशी का माहौल | sagar tv news |

 

बुधवार को ईद का चांद दिखने के बाद राहतगढ़ में गुरुवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। सुबह 8 बजे ईदगाह पर मुफ्ती रिजवान साहब ने, जामा मस्जिद में 8:15 बजे मुफ्ती जाहिद साहब ने और मरकज मस्जिद में 8:30 बजे मौलाना अतीक साहब ने ईद की नमाज अदा कराई। ईद उल फितर के मौके पर नगर में हर्षोल्लास का माहौल देखा गया। ईद के मौके पर ईदगाह को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह 7 बजे से ही मस्जिदों में नमाजियों का नए कपड़े पहन कर आना शुरू हो गया था।

 

 

ईद की नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस दौरान मुस्लिम समुदाय ने प्रशासनिक अधिकारियों को मिठाई खिलाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर नगर के मुख्य चौराहों और मस्जिदों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ईद की नमाज के बाद अधिकतर लोगों ने अपने परिजनों की कब्र पर जाकर दुआ ए मगफिरत की। इसके बाद दिनभर एक दूसरे को ईद की बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।

 

 

 

देर तक लोग एक दूसरे के घर जाकर सेवंइयां सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान मुफ्ती रिजवान साहब ने कहा कि ईद का त्योहार आपस में प्यार और मोहब्बत का त्यौहार है।

 

 

 

जिसमें अहले वतन के साथ प्यार और मोहब्बत के साथ रहने का सबब पेश किया जाता है। इससे हर शख्स के दिल में मोहब्बत पैदा होती है। इस दौरान देशवासियों से प्यार और मोहब्बत के साथ रहने की अपील की जाती है। ईद के त्यौहार से खुशियां ही खुशियां नजर आ रही हैं।

 

 

 


By - Dharmendra Singh Rajput Rahatgarh
11-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.