मीरा यादव के नामांकन निरस्त पर वीडी शर्मा बोले हमारा कोई लेना-देना नहीं, इं​डिया गठबंधन को घेरा

 

अंतर्कलह में रद्द हुआ नामांकन
वीडी शर्मा ने दिया बयान

मीरा यादव के नामांकन निरस्त पर वीडी शर्मा बोले हमारा कोई लेना-देना नहीं, इं​डिया गठबंधन को घेरा

छतरपुर में इंडिया गठबंधन की ओर से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक मीरा यादव के नामांकन निरस्त होने पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में अंतरद्वंद चल रहा है। आंतरिक झगड़े के चलते खजुराहो लोकसभा में सपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द हुआ है। इसमें हमसें कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने पत्रकारों को याद दिलादे हुए कहा कि याद करो कमलनाथ ने अ​खिलेश यादव के लिए विधानसभा चुनावों के दौरान अ​खिलेश फख्लेश कहा था और अखिलेश यादव ने उन्हें भी जवाब दिया था। ऐसे में अखिलेश कांग्रेस को कैसे छोड़ देते। उन्होंने कहा कि फार्म उनके प्रत्याशी ने भरा, गलती उन्होंने छोड़ी। हम दोषी कैसे हो गए। दरअसल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल में विष्णुदत्त शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके प्रभाव के चलते खजुराहो लोकसभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का नामांकन निरस्त किया गया है। इसी आरोप पर पन्ना भाजपा कार्यालय में वीडी शर्मा ने जवाब दिया। वीडी शर्मा ने कहा जो लोग राम द्रोही हैं। जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं। जिन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया। ऐसे लोगों को बुंदेलखंड में रामभक्तों की धरा, छत्रसाल और वीरांगना अवंतीबाई लोधी की धरती पर ऐसे लोगों को न अवसर मिला है न मिलेगा। वह स्वतः मैदान छोड़ कर भाग गए। उन्होंने एक बार फिर जोर देकर कहा कि खजुराहो सीट पर इस बार इतिहास बनेगा।


By - sagar tv news
09-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.