मुरैना के पूर्व विधायक ने सीएम के समक्ष ली भाजपा की सदस्यता, क्या बोले सीएम मोहन यादव?

 

मुरैना में कांग्रेस को फिर एक और झटका लगा है। यहां सुमावली से पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। 2020 में वे भाजपा से कांग्रेस में चले गए थे। एक तरह से यह उनकी घर वापिसी हुई है। सोमवार को उन्होंने मुरैना में सीएम डॉ मोहन यादव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि देश में मोदी की लहर चल रही है। 

हम मुरैना सहित मप्र में सभी लोकसभा सीटें जीतेंगे। 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना घर नहीं सम्भाल पा रही। जो कांग्रेस को मज़बूत करता है उसको सट्टेबाज़, माफिया बताती है। कांग्रेस में कार्यकर्ता की कद्र नहीं है। कांग्रेस की इन अनितियों के चलते कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ रहे हैं। गौरतलब है कि कुश्वाहा 2020 में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे। उपचुनाव में कांग्रेस से सुमावली से विधानसभा चुनाव लड़े और जीते भी। 

2023 में भी थे कांग्रेस के प्रत्याशी थे। लोकसभा चुनाव में उनके आने से भाजपा को फायदा मिलना तय है। वहीं कांग्रेस को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।


By - sagar tv news
09-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.