चुनावी प्रचार में नकुलनाथ न क्यों कहा बंद होगी लाड़ली बहना योजना? बोले बीजेपी ने बढ़ाई बेरोजगारी ?

 

छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ टिकट मिलने के बाद पूरी ताकत से जीत के प्रयासों में जुटे हुए हैं। एक ओर जहां वे अपनी और पार्टी की उपलिब्धयां गिना रहे हैं वहीं भाजपा पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। बिछुआ ब्लाक के शंकर वन में उन्होंने कहा कि भाजपा ने लाड़ली बहना योजना शुरू की, मैं मानता हूं। लेकिन इन्होंने कहा ​​था कि 3000 रुपए किए जाएंगे। एक हजार से बारह सौ तो हो गए, क्योंकि विधानसभा चुनाव होने थे।

 

 

 

अभी एकाध बार और किस्त मिलेगी। इसे संभालकर रखना चुनाव के बाद राशि मिलना बंद की जाएगी। आप राशि तो ले लेना लेकिन वोट कांग्रेस को ही देना। बेरोजगारी के लिए भी भाजपा को जिम्मेदार बताया। उनकी गारंटी पर सवाल उठाए। अपने पिता कमलनाथ के छिंदवाड़ा को जवानी लगाने वाले बयान पर कहा कि वे भी उनकी तरह अपनी जवानी यहां के लिए सम​र्पित करेंगे। हमारा और आपका चबालीस साल का पारिवारिक संबंध है।

 

 

 

इस चुनाव में वोट देकर इस रिश्ते को मजबूत बनाइए। दूसरी तरफ पूर्व सीएम कमलनाथ भी ब्लॉक—ब्लॉक घूमकर अपने बेटे को जिताने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। वह लोगों को खुद के द्वारा किए गए विकास कार्यों की याद दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भोपाल में बताओ कि छिंदवाड़ा से हैं तो लोग यहां का नाम नहीं जानते थे।

 

 

 

आज आप छाती ठोककर कह सकते हैं कि हम छिंदवाड़ा से हैं। इस चुनाव में कांग्रेस के साथ-साथ नाथ परिवार की साख भी दांव पर लगी हुई है। ऐसे में कमलनाथ अपना पूरा ध्यान छिंदवाड़ा में ही लगाए हैं। वह बार-बार अपनी जवानी छिंदवाड़ा में लगाने का भावनात्मक बयान दे रहे हैं। अब देखना होगा कि इस चुनाव में जनता उनकी बातों पर कितना विश्वास जताती है।


By - sagartvnews
08-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.