सड़क किनारे खड़े वाहनों से उठा धुंआ, लाखों रुपए का नुकसान,​ जानिए क्या है मामला ?

 

तीन कार और एक्टिवा खाक
पुलिस कर रही मामले की जांच

सड़क किनारे खड़े वाहनों से उठा धुंआ, लाखों रुपए का नुकसान,​ जानिए क्या है मामला ?

ग्वालियर में वाहनों में आग लगाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आया है। इसमें रात में पार्क की रहस्यमयी तरीके से रात में पार्क की गई एक ​एक्टिवा और तीन कारें जलकर खाक हो गईं। पुलिस मामले मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड पर लोगों ने रात में वाहन खड़े किए थे। सुबह जब लोगों ने देखा तो दो कारें और एक ​एक्टिवा वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो चुके थे। एक कार में आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। इस घटना के एक दिन पहले ही यहीं अधिवक्ता मनोज भार्गव की कार को जलाने की कोशिश की गई थी। दो दिन हुई घटनाओं से साफ समझा जा सकता है कि अज्ञात बदमाशों ने जानबूझकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। अधिवक्ता मनोज भार्गव के मुताबिक उन्हें आग की सूचना सुबह मिली। मौके पर जाकर देखा तो दो कार और एक जुपिटर स्कूटर पूरी तरह से जल चुके थे। एक दिन पहले भी उनकी वैगनआर कार में भी आग लगाई गई थी। लेकिन समय रहते सूचना मिल जाने से यह आग बुझ गई थी। लेकिन दूसरे दिन लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीएसपी अशोक जादौन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की अपील की है। अब देखना यह है कि पुलिस वाहनों में आग लगाने वालों तक कब पहुंच पाती है।


By - sagar tv news
08-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.