सागर-कांच और मिट्टी के बर्तन देख की सराहना, अमानक पॉलिथिन देख वसूला जुर्माना

 


अमानक पॉलिथिन पर लगा जुर्माना
निगम टीम ने की दुकानों की जांच

सागर-कांच और मिट्टी के बर्तन देख की सराहना, अमानक पॉलिथिन देख वसूला जुर्माना

सागर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। अब सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंककर गंदगी फैलाने वालों पर निगम की टेड़ी नजर होने वाली है। इसके अलावा अमानक पॉलिथिन और डिस्पोजल सामग्री बेचने वालों को भी जुर्माना अदा करने तैयार रहना होगा। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री नगर निगम के जोन प्रभारियों एवं सफाई दरोगाओं की टीम लेकर निरीक्ष​ण पर निकल पड़े। परकोटा क्षेत्र में दो दुकानों पर दूषित सामग्री देख निगम आयुक्त ने फटकार लगा दी। इसके बाद दूषित सामग्री को नष्ट कराया गया। दुकानदारों पर दस हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया। निरीक्षण के दौरान 70 किलो अमानक पॉलीथिन और डिस्पोजल पाए जाने पर उसकी जब्ती की कार्रवाई की गई। इस दौरान दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वह अमानक पॉलीथिन का उपयोग न करें। ग्राहकों को भी अमानक पॉलीथिन के स्थान पर कागज या कपड़े से बने थैलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।

 

दूषित खाद्य सामग्री का उपयोग व विक्रय न करें। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह सार्वजनिक स्थानों या सड़कों के किनारे मलवा फेंकने वालों को हिदायत दी गई। दुकानदारों को पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े से बने थैलों का उपयोग करने और डिस्पोजल बर्तनों के स्थान पर कांच के बर्तन, चीनी मिट्टी और मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। प्राइवेट बस स्टैंड एवं नगर निगम कार्यालय के आसपास की दुकानों, हाथठेला व चाट की दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें दुकानदारों द्वारा अमानक पॉलिथीन व डिस्पोजल सामग्री का उपयोग एवं सड़क पर गंदगी करते पाए जाने पर दुकानदारों पर 4 हजार 5 सौ रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। निगम आयुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित है। जो लोग सहयोग नहीं करेंगे उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
07-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.