बसपा नेता महेंद्र गुप्ता मामले के दो शॉर्प शूटर गिरफ्तार, जानिए पुलिस क्या बोली ?

 

मध्यप्रदेश के छतरपुर में गजराज पैलेस के सामने रोड पर हुए बसपा नेता महेंद्र गुप्ता के मर्डर मामले में पुलिस ने गोली चलाने वाले दो शॉर्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। यह 2-2 लाख की सुपारी लेकर आए थे, दोनों मर्डर करने के बाद मथुरा भाग गए थे। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर की अद्धी एवं तमंचा भी जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक बसपा नेता के मर्डर के मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

 

 

आरोपी आकाश सक्सेना और एक महिला आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दो सगे भाई प्रतिपाल सिंह एवं गोविंद सिंह निवासी सीलोन थाना ईसानगर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि जिला मथुरा उत्तर प्रदेश के दो कुख्यात शूटर भी इस मर्डर में शामिल रहे हैं। इसके बाद छतरपुर पुलिस ने मथुरा जाकर दोनों शूटर धर्मेंद्र जाटव उम्र 20 साल निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश एवं सचिन जाटव उर्फ ट्विन टावर उम्र 22 साल निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

यह आरोपी सीसीटीवी में भी दिखाई दिए थे। अभी मुख्य आरोपी रानू राजा को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसी ने 2—2 लाख रुपए में मथुरा से शूटर हायर किए थे। बताया जा रहा है कि रानू राजा सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहा है। लेकिन पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने बताया कि शूटरों को हमारी टीम मथुरा से पकड़ लाई है। आरोपी रानू राजा की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। बसपा नेता का मर्डर 4 मार्च को हुआ था। एक महीने से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस मास्टर माइंड आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अब देखना यह है कि छतरपुर पुलिस उस तक कब पहुंच पाती है।


By - sagartvnews
07-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.