Sagar- हनोता डैम के पास क्यों पहुंचा था रोजगार सहायक, पुलिस कर रही जांच ?

खुरई के मुहली मुहक्कम गांव में 18 महीने पहले हुए पिता के मर्डर के बाद बेटे की जान लेने का मामला सामने आया है। मृतक रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ था। उसकी बॉडी दो जिलों की सीमा के बीच पड़ने वाले हनोता डैम के पास मिली है। पत्थर से कुचलकर मर्डर किया गया है। जानकारी के अनुसार खुरई के निर्माणधीन हनोता डैम के पास सागर और विदिशा जिले की सीमा के बीच में एक युवक की बॉडी मिली है।

 

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की शिनाख्त सुरेंद्र सिंह राजपूत पिता जगदीश सिंह राजपूत निवासी मुहली मुहक्कम हाल निवासी महावीर वार्ड खुरई के रूप में हुई। युवक की जान पत्थर से कुचलकर ली गई है। मृतक सेमरा गनपत गांव में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ था। घटना विदिशा जिले के पठारी थाना क्षेत्र की होने की वजह से पुलिस के आला अधिकारी के साथ एफएसएल सहित डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

 

 

पुलिस बारीकी से पूरे मामले की जांच कर रही है। दरअसल खुरई देहात थाना क्षेत्र के बीना विधानसभा के मुहली मुहक्कम गांव में 23 जुलाई 2022 को जगदीश सिंह राजपूत अपने घर पर अकेले थे। जहां अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की और उन्हें घर की दहलान के पिलर (खंबे) से साड़ियों से बांध दिया था। कमर से लेकर मुंह तक बंधी साड़ियों के कारण उनकी दम घुटने से उसकी मौत हो गई थी। जगदीश सिंह राजपूत के मर्डर के करीब 11 खुरई देहात थाना पुलिस ने मामले का खुलासा किया था।

 

 

 

मृतक जगदीश राजपूत की हत्या उसी के भतीजे जित्तू उर्फ जितेेन्द्र राजपूत ने की थी। हत्या के पीछे का कारण भाई की मौत का बदला लेना बताया गया था। जित्तू के एक भाई की मौत सड़क दुर्घटना में 5 साल पहले हुई थी। जिसकी मौत का कारण जित्तू मृतक जगदीश और उसके बेटे सुरेन्द्र को मानता था। इसके लिए वह बदला लेने की फिराक में था। इसके लिए उसने अपने दोस्तों व उनके साथियों का सहयोग लेकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना में शामिल 7 आरोपियों में से भतीजे सहित 6 आरोपियों को तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया था। अब एक बार फिर मर्डर खुलासे की चुनौती पुलिस के सामने है। अब देखना है कि पुलिस इस राज से कब पर्दा उठा पाती है।


By - sagartvnews
06-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.