Sagar-फरार आरोपी कान पकड़कर बोला पाप करना अपराध है। जानिए पुलिस ने क्यों निकाला जुलूस ?

 

अपराधी आम आदमियों के रंगदार बनने की कोशिश करता है लेकिन जब पुलिस के हत्थे चढ़ता है तो भीगी बिल्ली बन जाता है। ऐसा ही मामला सागर के मकरोनिया में देखने को मिला। यहां पर एक बदमाश ने साथियों के साथ मिलकर हवाई फायर कर रंगदारी झाड़ी। मौके से फरार भी हो गया लेकिन पुलिस ने बुधवार को पकड़कर उसकी सारी हेकड़ी निकाल दी। जब सरेराह उसका जुलूस निकाला तो कान पकड़कर बोलता नजर आया कि अपराध करना पाप है।

 

 

दरअसल 19 मार्च को दीनदयाल नगर क्षेत्र के ढांचा भवन में कुछ युवकों द्वारा हवाई फायर कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई थी। पुलिस जब तक पहुंची तब तक आरोपी भाग खड़े हुए। बताया जाता है कि बदमाश आशीष मिश्रा का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने 14 राउंड फायर कर इलाके में दहशत फैला दी थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश में जुटी थी। उसके खिलाफ मकरोनिया थाने समेत अन्य थानों में करीब डेढ़ दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं।

 

 

आखिरकार 13 दिन की मशक्कत के बाद वह सिरोंजा में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी में उसके पास पिस्टल और जिंदा कारतूस भी मिले। इसके बाद मकरोनिया चौराहे से मुख्य सड़कों पर उसका जुलूस निकाला गया। जिसमें वह अपने मुंह से कहता दिखा कि अपराध करना पाप है। वहीं एक अन्य आरोपी ने भी खुद सरेंडर किया है। मकरोनिया थाना के सब इंस्पेक्टर शिवम दुबे ने बताया कि आशीष मिश्रा 307 के मामले में फरार था।

 

 

उसने फायर किए थे। उस पर पहले से 18 मामले दर्ज हैं। जब वह नाबालिग था तब से अपराध कर रहा है। वह डकैती जैसे मामलों में शामिल रहा है। दूसरे बदमाशों को अपराध न करने का संदेश देने के लिए जुलूस निकाला था। आगे जो भी कानून व्यवस्था बिगाड़ेगा उसके साथ भी ऐसा ही सुलूक किया जाएगा। मकरोनिया पुलिस ने अपराधियों को कड़ा संदेश देने की कोशिश की है अब देखना यह होगा कि इस तरह के अपराधों पर कितनी लगाम कसी जाती है।


By - sagartvnews
04-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.