पूर्व सीएम कमलनाथ ने याद दिलाए अपने काम, बोले बेटे को वोट दोगे और मुझे चुनोगे

 

कमलनाथ बोले छिंदवाड़ा मेरी जिंदगी
बेटे को जिताने की भावुक अपील

पूर्व सीएम कमलनाथ ने याद दिलाए अपने काम, बोले बेटे को वोट दोगे और मुझे चुनोगे

छिंदवाड़ा में विजय पाने नाथ परिवार पूरी ताकत से जुटा है। एक तरफ नकुलनाथ और उनकी पत्नी प्रियानाथ प्रचार में जुटे हैं तो कमलनाथ भी लोगों को अपने द्वारा पहुंचाई मदद याद दिला रहे हैं। पांढुर्ना में पूर्व सीएम कमलनाथ ​फिर भावुक हो गए। सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे लिए छिंदवाड़ा एक निर्वाचन क्षेत्र नहीं मेरी जिंदगी है। 40 साल पहले मुझे पांढुर्णा से संतरा किसानों के रेलवे रेक के लिए फ़ोन आते थे। दिल्ली में मैं रेक पहुंचाने में लगा रहता था। जिले के विकास और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिये अपनी जवानी समर्पित कर दी। पिछले 44 वर्षों से आप ने मुझे वोट नहीं बल्कि अपना प्यार और विश्वास दिया है और यही मेरी जबसे बड़ी पूंजी शक्ति है। जिसके बल पर यह विकास हुआ है। जलाशय, स्कूल, कॉलेज और मेडिकल की मांग पूरी की। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। काम कोई भी नहीं रूकेगा और समय से पूरे होंगे इसकी गारंटी मैं लेता हूं। भाजपा के लोग आकर आप लोगों को तरह-तरह से बहकायेंगे। दबाव भी बनायें और हो सकता है कि विभिन्न तरह के प्रलोभन भी देंगे। किन्तु इन सबसे बचकर अपने उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए ही आप लोगों को 19 अप्रैल को पंजे की बटन दबाकर नकुलनाथ को चुनना है। आप नकुलनाथ को वोट देंगे यानि मुझे भी चुनेंगे, मैं आप लोगों से अलग नहीं हूं और कभी होऊंगा भी नहीं। इस तरह पूर्व सीएम भावुक अपील से जनता को जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अब देखना यह है कि इस बार छिंदवाड़ा की जनता अपना वोट किसे देती है।


By - sagar tv news
03-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.