अपनों ने मासूम को लावारिस छोड़ दिया लेकिन गैर माँ ने कहा मैं इसे पालना चाहती हूँ !
हे माँ आखिर कहाँ गयी तेरी ममता आखिर मेरा क्या कसूर क्यों मेरे साथ ऐसा सितम, हम बात कर रहे हैं। उमरिया जिले की जहाँ एक मासूम सड़क किनारे पड़ी हुई मिली, जिसे एक महिला ने उठाया दरअसल उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत मॉडल स्कूल के पास करीब पांच दिन की अबोध बच्ची को किसी अज्ञात ने सड़क किनारे छोड़ दिया। उसके पास एक दूध की बॉटल भी मिली है। वहीँ चेचरिया गांव की रहने वाली महिला जमुनी बाई अपने पति कमलेश प्रसाद पनिका के साथ पाली अपने रिश्तेदार देवेन्द्र पनिका के यहां आ रही थी। लेकिन जैसे ही महिला को सड़क किनारे कुछ हलचल दिखायी दी। तो उसने रूककर देखा जहां एक बच्ची मुस्कुराते हुए मिली। जमुनी बाई ने मासूम को गोद में उठाकर करीब आधे घण्टे तक आस पास खुद ही बच्ची की जानकारी ली। आस पास वालों से पूछा लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी। जिसके बाद महिला बच्ची को पाली लेकर पहुंची। जहां नगर निरीक्षक आर के धारिया ने महिला के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध आई पी सी की धारा 317 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। डॉक्टर के मुताबिक बच्ची का जन्म करीब पांच दिन पहले हुआ है। और वो स्वस्थ है। बताया गया की बच्ची को बाल संरक्षण ग्रह शहडोल भेजा जायेगा। तो वहीँ महिला जमुनी बाई ने उस मासूम को पालने का निवेदन किया है।