सागर-चोरों ने सूने मकान से जेवरात चोरी, जानिए कौन हैं शातिर चोर?

 

बीना से सटे हिरनछिपा में सूने मकान से लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत 7 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। इनमें एक आरोपी थाने का लिस्टेड गुंडा है और दूसरा निगरानीशुदा बदमाश है।

 

जानकारी के मुताबिक 30 मार्च को हिरनछिपा निवासी दिलीप जैन ने सूने घर से उनकी पत्नी के सोने—चांदी के गहने और नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर ही तीन आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें कुलदीप उर्फ गप्पू पिता जण्डेल ठाकुर निवासी वीरसावरकर वार्ड बीना, रमनदीप उर्फ बॉबी ग्रेबाल पिता जसवीर सिंह ग्रेवाल निवासी श्रीराम कालोनी बीना और सजल सेन पिता अखलेश सेन निवासी चंद्रशेखर वार्ड शामिल निकले।

 

आरोपी कुलदीप ठाकुर थाना बीना का लिस्टेड गुंडा है। उसके खिलाफ पहले से 16 अपराध पंजीबद्ध हैं। इसी तरह आरोपी रमनदीप उर्फ बॉबी ग्रेवाल भी थाना बीना का निगरानी बदमाश है उस पर पहले से 06 अपराध दर्ज हैं। टीआई विजय राजपूत ने बताया कि तीनों आरोपियों के कब्जे से 4 सोने के कंगन, मंगल सूत्र, अंगूठी, अन्य जेवरात और नकदी मिली है। कुल सात लाख रुपए का मशरूका बरामद किया गया है।

 
 
 

By - sagar tv news
01-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.