सागर-मंदिर के ट्रस्टों पर निगम की थी बकाया राशि, नोटिस जारी किए तो भरा खजाना

दो ट्रस्टों से वसूले 1 करोड़ 40 लाख
निगम ने वसूला बकाया कर

सागर-मंदिर के ट्रस्टों पर निगम की थी बकाया राशि, नोटिस जारी किए तो भरा खजाना

शहर में नगर निगम ने बड़े बकायादारों से टैक्स वसूली पर सख्ती शुरू कर दी है। निगम आयुक्त ने नोटिस जारी किए तो तीन दिन में ही एक करोड़ 40 लाख 73 हजार रुपए निगम के खजाने में जमा हो गए। इनमें से गेड़ा जी ट्रस्ट ने 26 मार्च को एक करोड़ रुपए जमा कराए जबकि गुरुवार को वृंदावन बाग ट्रस्ट ने 40 लाख 73 हजार रुपए का चेक निगम को सौंप दिया। महंत नरहरिदास ने मंदिर में निगम कर्मचारी को चेक सौंपा। बकाया राशि का चेक देते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम जितना आर्थिक रूप से मजबूत होगा उतनी ही तेजी से नगर में विकास कार्य होंगे। उन्होंने अन्य बकाया करदाताओं से भी बकाया करों की राशि जमा कर सहयोग करने की अपील की। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने श्री देव वृंदावन ट्रस्ट महंत एकमुश्त बकाया चेक देने पर धन्यवाद दिया। निगम आयुक्त ने कहा कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति को ध्यान रखते हुए केवल रंग पंचमी को छोड़कर अवकाश के दिनों में भी काउंटर खोलने के निर्देश दिए गए हैं। काउंटर खुलने का समय सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक तय किया है। इस अवधि में लोग बकाया राशि जमा कर सकते हैं।


By - sagar tv news
28-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.