प्रॉपर्टी निकली मामले की वजह, तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार, जानिए क्या है पूरा मामला

 

हरिओम शुक्ला मामले का खुलासा
तीन आरोपी गिरफ्तार,चौथे की तलाश

प्रॉपर्टी निकली मामले की वजह, तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार, जानिए क्या है पूरा मामला


छतरपुर में हरिओम शुक्ला मर्डर मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पा ली है। एसपी अगम जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा किया। गौरतलब है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के महोबा रोड पर धर्मकांटे के पास खाली प्लाट में 25 मार्च की सुबह 11 बजे प्रॉपर्टी डीलर हरिओम शुक्ला की गोली मारकर जान ले ली गई थी। एसपी अगम जैन ने बताया कि चार आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। इसमें से आकाश यादव उर्फ आकाश दउआ, अवधेश प्रताप सिंह उर्फ रासू राजा एवं

शिवम् सोनी उर्फ शुभम् को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह परिहार की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। आरोपी का प्लाट पर कब्जे को लेकर हरिओम शुक्ला से विवाद चल रहा था। इसी बात पर चारों आरोपियों ने कट्टे से गोली मारकर हरिओम शुक्ला की जान ली थी। वारदात में प्रयुक्त कट्टा, कार को जब्त कर लिया गया है। मामले के खुलासा में तत्परता दिखाने वाली पुलिस ​टीम को इनाम भी देने की घोषणा की है। गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकार्ड तैयार किया जा रहा है। पहले भी यह गंभीर वारदातों में शामिल रहे हैं।


By - sagar tv news
28-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.