मुख्य बाजार में दुकानों पर चला सरकार का बुलडोजर, जानिए दलबल के साथ क्यों पहुंचा था प्रशासन ?

 

दुकानों पर चला बुलडोजर
जानिए प्रशासन ने क्यों की कार्रवाई ?

मुख्य बाजार में दुकानों पर चला सरकार का बुलडोजर, जानिए दलबल के साथ क्यों पहुंचा था प्रशासन ?

छतरपुर के ईशानगर में मोहन सरकार के बुलडोजर ने आधा दर्जन दुकानों को जमींदोज कर दिया। यह दुकानें बसपा नेता महेंद्र गुप्ता के मर्डर के आरोपी रानू राजा ने अवैध तरीके से बना रखी थीं। रानू राजा मर्डर समेत कई मामलों में फरार है। बीएसपी नेता मर्डर के बाद ही वह पुलिस के निशाने पर है। फिलहाल वह फरार चल रहा है। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आ पाया है। आपको बता दें

 

5 मार्च को बीएसपी नेता महेंद्र गुप्ता की गोली मारकर जान ले ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को सीधी से गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस के सामने मामले की साजिश से पर्दा उठाते हुए मर्डर की पूरी कहानी बताई थी। महेंद्र गुप्ता​ और आरोपी रानू राजा की करीब 25 साल से रंजिश चल रही थी। इसी के चलते रानू ने पूरी योजना से 7 लोगों को शामिल कर सरेआम महेंद्र गुप्ता का मर्डर करवाया था। उक्त मामले के 6 आरोपी अभी भी फरार हैं। मुख्य आरोपी रानू राजा की अवैध दुकानों की जानकारी जुटाकर प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारियो की मौजूदगी में अवैध निर्माण तोड़ दिया।


By - sagar tv news
27-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.