सीएमओ सहित प्रमुख अधिकारी कहां हो गए गायब? तहसीलदार के निरीक्षण में खाली मिली कुर्सियां ?

 

 

छतरपुर के बक्सवाहा की नगर परिषद में अधिकारियों की मनमानी जारी है। आचार संहिता लागू होने का भी यहां कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। नगर परिषद सीएमओ जितेंद्र नायक समेत उपयंत्री, लेखापाल सभी बिना सूचना के गायब हैं। मंगलवार को जब तहसीलदार भरत पांडे नगर परिषद कार्यालय पहुंचे तो वहां अधिकारियों के चैंबर और कुर्सियां खाली पड़ी थीं।

 

 

उन्होंने जानकारी ली तो वरिष्ठ अधिकारियों से कार्यालय और मुख्यालय छोड़ने की इजाजत नहीं ली गई थी। आचार संहिता में बिना सक्षम अधिकारी के छुट्टी या मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश हैं। इसके बाद भी बक्सवाहा नगर परिषद के अधिकारी चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब यहां की मनमानी उजागर हुई हो। इसके पहले भी नगर परिषद के पार्षद सड़कों पर उतरे थे।

 

 

उन्हें जानकारी तक नहीं दी जाती थी। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें अधिकारियों की मनमानी सामने आ चुकी है। कार्रवाई न होने से अब नियम तोड़ने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यही कारण है कि आचार संहिता के दौरान भी सारे जिम्मेदार गायब हैं। तहसीलदार भरत पांडे का कहना है कि निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, लेखापाल, उपयंत्री सहित कई अधिकारियों की कुर्सियां खाली मिली हैं।

 

 

सभी बिना सक्षम अधिकारी की अनु​मति के बिना नदारद पाए गए हैं। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन संबंधी कार्रवाई की जाएगी।


By - sagartvnews
26-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.