कौन है गुड्डू राजा बुंदेला ? जिन्हें कांग्रेस ने सागर लोकसभा से चुनावी मैदान में उतारा, जानिए

 

कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की है। जिसमें सागर लोकसभा सीट से चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। चंद्रभूषण सिंह बुंदेला 6 माह पहले विधानसभा चुनाव के समय बहुजन समाज पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

 

विधानसभा चुनाव में वे खुरई से कांग्रेस से टिकट के दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुणोदय चौबे के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में गुड्डू राजा को सागर सीट से प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। अब चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा का मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े से होगा।

 

 

बुंदेला 2 सितंबर 2023 को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। जिसके बाद उन्हें बुंदेलखंड में विधानसभा चुनाव का प्रभार सौंपा गया था। वर्तमान में वे प्रदेश महामंत्री के पद पर हैं। उनके पिता सुजान सिंह बुंदेला कांग्रेस के पूर्व सांसद रह चुके हैं। ललितपुर की राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। साथ ही बुंदेलखंड में उनके परिवार का दबदबा माना जाता है। वे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं। पूर्व कांग्रेस नेता अरुणोदय चौबे सांसद टिकट की दावेदारी से पीछे हटे और भाजपा में चले गए। जिसका फायदा उन्हें मिला और मजबूत प्रत्याशी के तौर कांग्रेस ने गुड्डू राजा को टिकट देकर दांव खेला है। उनका सागर संसदीय सीट में अच्छा दखल है। विधानसभा चुनाव के समय सभी विधानसभा सीटों पर सक्रिय रहे। बुंदेला वोट बैंक पर अच्छी पकड़ है।


By - sagar tv news
24-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.