सागर-बस स्टैंड पर नुक्कड़ सभा कर जनता से किया संवाद, क्या बोले एसडीओपी?

 

होली के त्यौहार को लेकर जैसीनगर में पुलिस ने जनता से सीधा संवाद किया। इसके लिए बस स्टैंड पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। एसडीओपी योगेंद्र सिंह भदौरिया ने लोगों से पुलिस के व्यवहार को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने दुकानदारों से पूछा कि कोई गुंडा परेशान तो नहीं करता? कोई हफ्ता वसूली तो नहीं करता? शराबी या बदमाश सक्रिय तो नहीं हैं। पुलिसकर्मियों का व्यवहार कैसा है? इसके बाद सभी को पुलिस की ओर से मदद का भरोसा दिलाया। होली त्यौहार को लेकर कहा कि पर्व आपसी भाईचारा सद्भावना के साथ मनाएं।

 

 

होलिका दहन विद्युत लाइनों के नीचे न करें और नशा का सेवन न करें। इसके साथ डीजे प्रतिबंधित है। इसलिए होली और रंग पंचमी पर डीजे न बजाएं। बाइक पर 2 से अधिक ना बैठें। नियमों का उल्लघंन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बाद में उन्होंने रायसेन सागर अंतर जिला डुगरिया चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया।

 


By - sagartvnews
23-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.