घर के पीछे लगा रहे थे अफीम के पौधे, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, जानिए मामला
नरसिंहपुर के करेली थाना क्षेत्र में घर के पीछे अवैध रूप से अफीम के पौधे लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से 54 पौधे जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक करेली थाना प्रभारी सुभाष बघेल को छीतापार गांव में अफीम की खेती होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो शेख लतीफ उर्फ लत्तू मियां और मोहम्मद हसीब उर्फ छोटू ने घर के पीछे अफीम के पौधे लगा रखे थे। गिनती की तो 54 पौधे निकले। दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अवैध खेती के संबंध में जानकारी ली जा रही है।