Sagar- साइटिका के दर्द का सस्ता इलाज तैयार, जानिए डॉक्टर ने क्या किया दावा ?

 

साइटिका नाम की बीमारी का इलाज वैसे तो पहले से होता आ रहा है लेकिन अब एक नई तकनीक से इसका इलाज बहुत सस्ते में हो जाएगा। ललितपुर के डॉ. अरविंद दिवाकर और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के प्रो. डॉ. सर्वेश जैन ने मिलकर इंजेक्शन तकनीक से सस्ता इलाज तैयार किया है।

 

 

दोनों डॉक्टरों का दावा है कि एड़ी से गुजरने वाली दो नसों में सुन्न करने वाली दवा निर्धारित मात्रा में इंजेक्ट करके मरीजों को साइटिका बीमारी से परमानेंट राहत पहुंचाई जा सकती है। डॉक्टर सर्वेश जैन ने बताया कि अत्यंत कम मात्रा में शरीर के अंगों को सुन्न की दवा एड़ी के आगे-पीछे सूरल और डीप पेरोनियल नर्व में इंजेक्ट की जाए तो मरीज का दर्द तुरंत गायब हो जाता है।

 

 

 

कुछ मरीजों को यह लाभ हमेशा कायम रहता है जबकि कुछ में तकलीफ यदि बरकरार रहती है तो एपीडुरल स्टेरॉइड इंजेक्शन या ऑपरेशन तकनीक का प्रयोग किया जाता है। डॉक्टर सर्वेश जैन के मुताबिक इस इलाज के लिए लाखो रूपए खर्च करने या किसी हॉस्पिटल के चक्कर काटने की जरुरत नहीं है। कोई भी इंजेक्शन लगाने का जानकर व्यक्ति इस इलाज को सीख सकता है और खास बात इसमें ये है की इसका कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं है।

 

 

 

 

वहीं डॉ अरविन्द दिवाकर ने बताया कि उन्होंने 2013 में पहली बार यह खोज की थी जिसमें सुन्न करने की दवा को पतला करके खास जगह पर लगाने से दर्द गायब हो जाता है। इसको लेकर देश विदेश के कई डॉक्टर ने मिलकर इस खोज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और यही खोज साइटिका के लिए भी काम आ रही है इसका नाम पोर्टल ब्लॉक रखा गया है।


By - sagartvnews
21-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.