मौसम का बदला मिजाज, काबुली चने के आकार के गिरे ओले, क्या बोले कलेक्टर ?
ओलों ने किसानों को फिर रुलाया दलहन अनाज को भारी नुकसान
मौसम का बदला मिजाज, काबुली चने के आकार के गिरे ओले, क्या बोले कलेक्टर ?
मौसम के बदले मिजाज के बीच डिंडौरी में मंगलवार को फिर ओलावृष्टि हो गई। दोपहर में वर्षा के साथ कुछ देर तक काबुली चने के आकार के ओला गिरे। इससे खेतों में फसलों को काफी नुकसान पहुुंचा है। सबसे ज्यादा प्रभाव दलहन फसलों पर दिखा है। ओलावृष्टि के बाद कलेक्टर विकास मिश्रा ने जनपद डिंडौरी के बासी देवरी, टिकरी पिपरी और नारायनडीह में प्रभावित फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को ओलावृष्टि की स्पेशल गिरदावरी कराने और किसानों को मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए। आपको बता दें डिंडोरी जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में तीन दिनों से मौसम परिवर्तन का प्रभाव देखा जा रहा है। मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के लिए ओलों की यह बारिश आफत बनकर बरस रही है। किसानों के खेतों में लहलहाती दलहनी फसलें और गेहूं की पकने की कगार पर उन्हें यह ओलावृष्टि ज्यादा नुकसानदायक साबित हुई है। जिले के बासी देवरी, नारायण डीह नेवसा, टिकरी पिपरी, माधवपुर, कला पड़रिया सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में आलों ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है।