लगातार लूटों के बाद पुलिस ने पकड़े लुटेरे, जानिए आरोपियों के कब्जे से क्या-क्या मिला ?

 

लूट करने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार
राह चलते लोगों को बनाते थे निशाना

लगातार लूटों के बाद पुलिस ने पकड़े लुटेरे, जानिए आरोपियों के कब्जे से क्या-क्या मिला ?

टीकमगढ़ पुलिस ने राह चलते लोगों से लूट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपियों ने एक ही समय लूटें की थीं। पुलिस ने विशेष टीमें बनाकर आरोपियों को दबोच लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल, एक देशी कट्टा, नकदी 14400 रुपए बरामद किए गए हैं। इसके अलावा फरियादियो के लूटे गए 03 पर्स और उनके रखे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मोटर साइकिल की चाबियां, 02 लूटे गए मोबाइल जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से रवि पिता पप्पू यादव निवासी खरोई थाना दिगौड़ा पर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, चोरी जैसे गंभीर कुल 18 अपराध दर्ज हैं। जितेन्द्र पिता कैलाश यादव निवासी बम्हौरी नकीबन थाना बल्देवगढ़ पर 11 अपराध और सौरभ पिता देवेन्द्र परिहार निवासी पहाड़ी बक्सी थाना पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी पर 6 अपराध दर्ज पाए गए हैं। लुटेरों ने टीकमगढ़ जिले के जतारा बमोरीकला, बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र एवं मऊरानीपुर उत्तर प्रदेश में लूटें की थीं। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में जानकारी ले रही है।

 


By - sagar tv news
17-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.