सागर-पानी में गिरे सांड को निकालने कर्मचारियों ने की मशक्कत, जानिए पूरा मामला

 

 

सांडों के बीच हुआ दंगल

फिर ऐसे किया बचाव

 

सागर-पानी में गिरे सांड को निकालने कर्मचारियों ने की मशक्कत, जानिए पूरा मामला

 

देवरी के झुनकू वार्ड में दो सांडों के बीच दंगल हो गया। इसमें एक सांड कुएं में  जा गिरा। नगर पालिका टीम ने 2 घन्टे की मेहनत के बाद सांड को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे नगर के झुनकू वार्ड में पूरन साहू के मकान में बने एक निजी कुएं में सांड गिर गया था। वार्ड वासियों ने बताया कि दो आवारा सांड आपस में लड़ रहे थे और लड़ते-लड़ते वह मकान के अंदर बाड़े में घुस गए। जिसमें से एक सांड बाड़े में बने कुएं में गिर गया।   सूचना मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन द्वारा तत्काल नगर पालिका के कर्मचारियों को मौका स्थल पर भेजा गया। इसके बाद रेस्क्यू शुरू हुआ। कर्मचारियों द्वारा वार्ड के लोगों के सहयोग से रस्सी की मदद से सांड को बांधकर कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला गया। कर्मचारियों ने बताया कि जिस कुएं में बैल गिरा था उसकी चौड़ाई कम होने एवं पानी भरा होने के कारण बैल को निकालने में करीब 2 घंटे की मेहनत करनी पड़ी। बैल को सुरक्षित निकालकर उसकी जान बचा ली गई है। बैल को मामूली चोटें आई हैं। नगर पालिका के कर्मचारी विजय वाल्मीक ने कहा कि मानव सेवा के साथ-साथ पशुधन की सेवा करना भी मनुष्य का कर्तव्य होता है। रेस्क्यू में नगर पालिका के विजय वाल्मीकि, जमुना वाल्मीकि, संजू वाल्मीकि शामिल रहे। वार्ड के बन्टू पटेल, पंकज जाटव, गिरधारी जाटव सहित अन्य वार्ड वासियों ने भी मदद की।


By - sagar tv news
16-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.