साउथ की फिल्म से आइडिया लेकर बनाई प्लानिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के दावे विफल होते दिख रहे हैं। इंदौर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इसमें एक बदमाश ने युवती को संक्रमित खून का इंजेक्शन लगाकर उसके जीवन को नर्क बनाने की कोशिश की। युवती का कसूर केवल इतना है उसने बदमाश से बात नहीं की। आरोपी थाने का लिस्टेट गुंडा है। उस पर पहले से एक दर्जन अपराध दर्ज हैं। युवती पर भी वह पहले संक्रमित ब्लेड से हमला करवा चुका है।

 

 

खून के इंजेक्शन का आइडिया बदमाश ने साउथ की फिल्म देखकर लिया था। उसने पूरी साजिश तीन साथियों के साथ रची थी। जानकारी के मुताबिक सराफा थाना क्षेत्र का बदमाश लंबे समय से एक युवती को परेशान कर रहा है। 12 मार्च को युवती स्कूटी से बाजार जा रही थी। तभी तीन बदमाश उसकी स्कूटी के सामने खड़े हो गए। वह रुकी तो एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से उसे संक्रमित खून से लगा इंजेक्शन लगा दिया। युवती चिल्लाई तो चारों आरोपी भाग गए। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए संदेही बदमाश के बारे में पुलिस को जानकारी दी कि वह उससे लंबे समय से बात करने का दबाव बना रहा है।

 

 

 

फरवरी 2023 में भी उसने दो महिलाओं के माध्यम से मुझे संक्रमित ब्लेड ​मरवाई थी। इसकी शिकायत थाने में दर्ज है। इस बार भी उसी पर शक है। पुलिस ने जब पकड़कर संदेही से पु​लिसिया अंदाज में ​जानकारी ली तो उसने सब उगल दिया। उसने पुलिस को बताया कि युवती उससे बात करने तैयार नहीं थी इसलिए उसने संक्रमित भिखारी का खून निकालकर इंजेक्शन भर लिया। इसके बाद रास्ता रोककर उसे सुई चुभो ​दी। वह उसे साउथ की फिल्म की तर्ज पर संक्रमित बीमारी से ग्रसित करना चाहता था। पुलिस ने युवती को लगाए गए संक्रमित रक्त की बूंदों को लेकर पैथोलॉजी में जांच कराई है कि आखिर भिखारी को कौन सी बीमारी थी। फिलहाल भिखारी की तलाश भी की जा रही है।

 

 

 

एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी किशोर कोरी थाने का लिस्टेड गुंडा है। वह पहले भी युवती पर हमला करवा चुका है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
इस पूरे प्रकरण से प्रदेश की कानून व्यवस्था सवालों से घिरती जा रही है। एक गुंडा सरेआम युवती को दो साल से परेशान कर रहा है। एक बार हमले के बाद दूसरी बार फिर संक्रमित इंजेक्शन लगा देता है। इससे साफ समझ में आ रहा है कि गुंडों में कानून का कोई खौफ नहीं बचा है।


By - sagar tv news
16-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.