महंगी पड़ी चपरासी को दोस्ती, अब पुलिस हेल्पर मित्र की कर रही तलाश, जानिए पूरा मामला

 

शिवपुरी के पीएचई दफ्तर में एक हैरानी में डालने वाला गोली चलने का मामला सामने आया है। यहां पर कार्यरत चपरासी पर आफिस के ही हेल्पर ने गोली चला दी। आफिस में मौजूद अन्य कर्मचारी गोली चलने की आवास से इंकार कर रहे हैं। घायल चपरासी को मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। पुलिस लापरवाही के चलते गोली चलने की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक पीएचई दफ्तर में कार्यरत हेल्पर चंद्रभान सिंह राजपूत ने नई बंदूक खरीदी और दफ्तर में दिखाने पहुंच गए।

 

उन्हें यह बंदूक थाने में इंद्राज करनी थी। लेकिन वे आॅफिस दिखाने पहुंच गए। यहां वह चपरासी के पद पर कार्यरत अपने मित्र आशीष सोलकिया को बंदूक दिखा रहे थे। इसी दौरान लोडेड बंदूक से गोली चल गई जो आशीष के पैर में जा लगी। गोली लगते ही आशीष जमीन पर लोट गया। आसपास के लोग सकते में आ गए। दफ्तर में काम करने वाली महिला चपरासी का कहना है कि आशीष को गोली लगी है। गोली किसने मारी हमें मालूम नहीं है। हमें उसके गिरने की आवाज आई तब कमरे में आए। कोई विवाद सुनाई नहीं दिया। दूसरी ओर थाना प्रभारी का कहना है कि दोस्त से दोस्त पर गलती से बंदूक चली है। वे थाने में बंदूक इंद्राज कराने लाए थे। अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।


By - sagar tv news
14-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.