चालाक महिलाओं ने बच्ची की मजबूरी बताकर मांगी मदद फिर दिया ऐसा झटका | sagar tv news |

 

मदद के बहाने जेवर उड़ाए
महंगा पड़ी बच्ची की मदद


चालाक महिलाओं ने बच्ची की मजबूरी बताकर मांगी मदद फिर दिया ऐसा झटका

ग्वालियर में एक महिला को अनजान बच्ची की मदद के नाम पर ठगने का मामला सामने आया है। तीन शातिर महिलाओं ने छत्री मंडी के पास रीना सक्सेना नाम की महिला को अपनी बातों में फंसाया था। महिलाएं रीना सक्सेना के सामने एक किशारी को लेकर आईं और कहा कि इसे भोपाल तक जाना है। इसके पास ढाई लाख रुपए नकदी है। अगर यह चोर—बदमाशों की नजर में आ जाएगी तो वे इसे लूट लेंगे। आप इसे सुरक्षित रेलवे स्टेशन तक छोड़ देंगी तो बड़ी मेहरबानी होगी। रीना उनकी बातों में आ गईं। जैसे ही वे आॅटो में बैठी तो तीनों महिलाएं भी साथ बैठ गईं। इसके बाद रास्ते में पुलिस चेकिंग की बात कहकर उनकी सोने की चूड़ियां सहित अन्य जेवर उतरवाकर बैग में रखवा दिए। किशोरी का रुपयों वाला बैग महिलाओं ने रीना सक्सेना के हाथ में थमा दिया। इससे वे विश्वास में आ गईं। स्टेशन पर आॅटो से उतरकर किशोरी समेत तीनों महिलाएं बातों में उलझाकर गायब हो गईं। जब उन्होंने थैले में रखी नोट की गड्डी देखी तो उनके होश उड़ गए। उसमें केवल एक नोट असली का बाकी सब नकली थे। महिलाएं उनकी चार सोने की चूड़ियां समेत जेवरात लेकर फरार हो गईं। महिलाओं के जाल में फंसी रीना सक्सेना ने इसकी शिकायत जनकगंज थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है।


By - sagar tv news
11-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.