कांग्रेस से लगातार पलायन पर दिग्विजय सिंह ने कह दी बड़ी बात, दिखेए क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री

 

मप्र में कांग्रेस पार्टी से नेताओं का पलायन लगातार जारी है। हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ा है। इंदौर में पार्टी छोड़ने वालों नेताओं को लेकर दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ना कोई विचारधारा वाली बात नहीं है। अगर ऐसी बात है तो कांग्रेस ज्वाइन ही क्यों की थी? कांग्रेस से भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ी। यह सत्ता और कुर्सी की राजनीति है

 

मेरे लिए इसका कोई महत्व नहीं है। जनसंघ और आरएसएस चाहती थी कि मैं उनके साथ जाउं लेकिन मैंने सोच समझकर कांग्रेस को स्वीकार किया। नेता कांग्रेस छोड़कर जा सकते हैं लेकिन पार्टी का जमीनी कार्यकर्ता नहीं जा सकता। उन्होंने ईडी, सीबीआई का डर भी इसके लिए जिम्मेदार बताया। राहुल गांधी के अमेठी सीट छोड़ने के सवाल पर कहा कि गांधी परिवार कभी डरता नहीं है।

 

उस परिवार में दो लोगों ने शहादत दी है। राहुल गांधी साढ़े छै हजार किमी लंबी न्याय यात्रा निकालकर जनता के बीच हैं। कांग्रेस उम्मीदरवारों की लिस्ट पर कहा कि केरल सहित कई राज्यों में उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। यहां भी जल्द होंगे। खुद के चुनाव लड़ने पर कहा कि पार्टी जो आदेश देगी वैसा किया जाएगा। उन्होंने राम मंदिर के उदृघाटन पर पहले की तरह सवाल उठाए।


By - sagar tv news
11-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.