सागर से दिग्गज कांग्रेसी नेता अरुणोदय चौबे होंगे भाजपा में शामिल, जानिए क्या है वजह

 

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है कांग्रेस के दिग्गज नेता और खुरई से पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं, सोमवार को भोपाल भाजपा कार्यालय में वह पार्टी की सदस्यता लेंगे अरुणोदय चौबे का नाम कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों के दावेदारों में सबसे आगे चल रहा था एक दिन पहले ही उन्होंने दावेदारी से अपना नाम वापस लेने का ऐलान किया था, पिछले 30 सालों से कांग्रेस पार्टी में काम कर रहे अरुणोदय चौबे सागर से एक बड़ा नाम है वह प्रदेश कांग्रेस में महा सचिव भी हैं

 

 

विधानसभा चुनाव से पहले भी अरुणोदय चौबे के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी उस समय उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था लेकिन बाद में कमलनाथ के कहने पर उन्होंने इस्तीफा वापस लिया और पार्टी ने उन्हे महासचिव के रूप में जिम्मेदारी दी थी चौबे के कहने पर ही कांग्रेस ने खुरई से रक्षा सिंह राजपूत को तत्कालीन मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था

 

अरूणोदय चौबे साल 2008 में पूर्वमंत्री भूपेंद्र सिंह को चुनाव में हराकर विधानसभा पहुंचे थे इसके बाद भूपेंद्र सिंह ने वापसी करते हुए 2013, 2018 मैं चुनाव हराया था 

 

 

2022 में हुए खुरई सेल्फी कांड मामले में भी चौबे का नाम सुर्खियों में रहा था यहां तक की 307 का मामला दर्ज किया था जिसमें वह लंबे समय तक फरार रहे थे इसी मामले में उन्हें पार्टी का साथ नहीं मिला था जिसके चलते वह नाराज हुए थे हालांकि उसे समय पार्टी ने उन्हें मना लिया था लेकिन अब वह क्यों बीजेपी में शामिल हो रहे हैं पार्टी ज्वाइन करने के बाद ही पता चलेगा


By - sagar tv news
11-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.