Sagar - दूल्हा बनकर निकले महादेव, बारात निकलते ही शिवमई हुआ माहौल

 

सागर की सिंधी कॉलोनी देवघर गुरदासमल शिव मंदिर से शाही शिव बारात निकली जिसमें निर्मल भोले के विशेष आग्रह पर निर्मल भोले शिव बारात में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर शामिल हुए, उनका स्वागत निर्मल भोले ने 51 किलो की फूल माला पहनाकर स्वागत किया और भोले नाथ का प्रिय डमरू भेंट किया,

 

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा की निर्मल भोले तो सचमुच का भोले है सागर में इतनी बड़ी शाही बारात देवो के देव महादेव की निकाली वास्तव में बधाई के पात्र है। सिंधी कॉलोनी में निर्मल भोले परिवार द्वारा महाशिवरात्रि पर निकली महादेव की बारात, भूत, पिशाच बने बाराती, सालों पुरानी परंपरा को निभाते हैं, रात में महाशिवरात्रि पर शिव पार्वती विवाह संपन्न कराया गया, विवाह की तैयारी पिछ्ले 3दिन से चल रही थीं,

 

 


जिसमें बुधवार को मंगल गीत के साथ महिलाओं ने मेहंदी चढ़ाने की रस्म निभाई। इसके बाद सभी महिलाओ ने एक दूसरे की हथेली पर मेहंदी लगाई और गीत गाकर सभी महिलाओं ने धार्मिक गीतों पर जमकर झूमी । शिव बरात संयोजक निर्मल भोले ने बताया की महाशिवरात्रि 8 मार्च को भोलेनाथ मंदिर से धूमधाम से भगवान शिव की बरात निकाली जो पूरे सिंधी कॉलोनी का

 

 

भ्रमण करते हुए बरात फिर से मंदिर पर पहुंची, माला, सरिता बजाज, दीपा, कोमल बजाज, मनाली ने बताया की एक दिन पहले 7 मार्च को भक्तिमय लेडीज संगीत का कार्यक्रम रखा गया है। वर्षा, किरण, महक, आरती, पूजा, उषा, नीतू, अनन्या, प्रिया, कोमल, कंचन, प्रिया दरयानी, ज्योति, वर्षा, दिव्या चावला, मुक्ता, मनाली बजाज, प्रिया बहरानी ने बताया की सिंधी समाज की महिलाओं द्वारा महिला संगीत हुआ


By - sagartvnews
09-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.