सागर-अभाव नहीं रोक सके नारी शक्ति का रास्ता, ऐसे मंजिल तक पहुंचे बेटियों के कदम

 

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चारों ओर नारी शक्ति की सफलताओं का शोर सुनाई दे रहा है। ऐसे में सागर जिले की महिला शक्ति की उड़ान की चर्चा होना भी जरूरी है। इसी के तहत हम जिले की चार बेटियों की सफलता की कहानी लाए हैं, जिनका संघर्ष दूसरों के लिए प्रेरणा देने वाला हो सकता है।

 

 

सबसे पहले रहली के पटना बुर्जुग गांव की रोशनी कुर्मी की बात करते हैं। रोशनी ने सरकारी स्कूल से 12 वीं कक्षा पास की। इसके बाद इंजीनियर बनीं। उनके मन में देश भक्ति और राष्ट्रसेवा का लक्ष्य था। उन्होंने 2019 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी। लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल सकी। फिर पटवारी की नौकरी प्राप्त देवरी में पोस्टिंग ली। वहां नौकरी करते हुए बचे समय में पीएससी की तैयारी जारी रखी।

 

 

 

दूसरी परीक्षा में उन्होंने डीएसपी की वर्दी पहनकर कानून की रखवाली करने की कसम खा ही ली। आपको बता दें रोशनी के पिता का निधन हो गया था। ऐसे में उन्हें कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने घर में रहकर ही पूरी पढ़ाई की। उन्होंने अपनी मां और बड़ी बहन को मार्गदर्शक बनाकर यह सफलता पाई। अब बात करते हैं हिलगन गांव की प्राची चौबे की। प्राची राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं।

 

 

 

सागर यूनिवर्सिटी से क्रीमोलॉजी में ग्रेजुएशन गोल्ड मेडल के साथ पास किया। लगातार संघर्ष करते हुए नायब तहसीलदार बनकर गांव और परिवार का मान बढ़ाया है। इसी प्रकार रहली के छिरारी गांव की रश्मिी कुर्मी ने जिला कोषालय अधिकारी बनकर माता—पिता का नाम रोशन किया है। अब बात करते हैं सागर के उपनगर मकरोनिया की रहने वाली अदिती शांडिलय की। निजी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर सेंटर विवि सागर से कम्प्यूटर साइंस में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। अब जिला संयोजक पद पाकर परिवार सहित जिले का नाम रोशन किया। अब यह बेटियां समाज को नई दिशा और प्रेरणा दे रही हैं। सागर टीवी न्यूज इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।


By - sagar tv news
08-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.