सागर -भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े एससी हैं या ओबीसी, जाति पर खड़े हो रहे सवाल ?

 

सागर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी ने पुरानी कार्यकर्ता लता वानखेड़े के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही वह सुर्खियों में है उनको लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं जिसमें कभी उनकी जाति को लेकर सवाल खड़े होते हैं कि उन्होंने सरपंच का चुनाव अनुसूचित जाति वर्ग से लड़ा है और लोकसभा में ओबीसी के पद से दावेदारी की, इसको लेकर लता वानखेड़े ने खुद मीडिया के सवालों पर स्पष्टीकरण दिया है उन्होंने बताया कि मैं ओबीसी वर्ग की कुर्मी जाति से आती हूं।

 

 

मैंने एक बार पंच और तीन बार सरपंच के चुनाव ओबीसी जाति से ही लड़े हैं। एमपी में कुर्मी कहते हैं और महाराष्ट्र में कुनबी कहा जाता है। दोनों जगह यह ओबीसी में आता है। अखिल भारतीय महासभा संगठन के कार्यक्रम में मुझे कुर्मी महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था टिकट बदलने की खबरों पर लता ने कहा पार्टी के केंद्रीय बोर्ड ने टिकट तय किया है। हम इस बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 400 सीटें जीतेंगे।

 


बता दें कि लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र के लिए जनमानस से सुझाव लेने के संबंध में पत्रकारवार्ता का आयोजन हुआ जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा पार्टी के लिए संकल्प पत्र पवित्र ग्रंथ के समान है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में जो संकल्प पत्र जारी किया था उसमें से 90% विषयों को पार्टी ने पूर्ण किया है।

 

 

 

2024 के चुनाव में विकसित भारत एवं भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में मतदाताओं से सुझाव लेकर पार्टी अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी। सागर जिले की 8 विधानसभाओं में 16 स्थानों पर सुझाव पेटियां लगेंगी। जिनमें 20 मार्च तक लोग अपने सुझाव दे सकेंगे। इसी के आधार पर संकल्प पत्र तैयार होगा।


By - sagar tv news
08-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.