रोकने के लिए ताला लगाया तो महिलाओं ने उठाए पत्थर,गेट खोलना ही पड़ा,इंदौर वॉकथॉन में देरी...
साड़ी वॉकथॉन में देरी महिलाओं को रोकने के लिए गेट में लगाया ताला
रोकने के लिए ताला लगाया तो महिलाओं ने उठाए पत्थर,गेट खोलना ही पड़ा,इंदौर वॉकथॉन में देरी...
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार शाम नेहरू स्टेडियम में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। सीएम डॉ. मोहन यादव के समय पर कार्यक्रम में नहीं पहुंचने से 6 बजे शुरू होने वाली वॉकथॉन रात 8 बजे तक भी शुरू नहीं हुई।
इसके चलते महिलाएं कार्यक्रम छोड़ कर जाने लगी, तो गेट नंबर एक पर उन्हें रोक कर गेट पर ताला लगा दिया गया। जिससे विवाद की स्थिति बन गई। कई महिलाएं छोटे बच्चे लेकर आई हैं, जो परेशान होती रही। बता दें कि कार्यक्रम में सभी को 3 बजे से बुला लिया गया था। नाराज महिलाएं खुद ही पत्थर उठाकर ताला तोड़ने लगी। तो निगम अधिकारियों को हस्तक्षेप कर ताले खुलवाने पड़े।
कार्यक्रम में 25 हजार महिलाओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा था, लेकिन अब हालात यह है कि स्टेडियम में कुल जमा 100 महिलाएं भी नहीं हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर वन भारत अभियान के तहत आत्मनिर्भर नारी, गर्व से पहने साड़ी के ध्येय को लेकर वॉकथॉन आयोजित की जा रही है। वॉक थॉन का रूट नेहरू स्टेडियम से जीपीओ तक रखा गया है। वहां से शिवाजी प्रतिमा मेडिकल हॉस्टल होते हुए फिर से नेहरू स्टेडियम के वीआईपी गेट पर पहुंचेगी।