केंद्रीय जेल की छज्जा पर ऐसा क्या गिरा जो अंदर हलचल मच गई, जानिए पूरा मामला

 

केंद्रीय जेल में मची हलचल
पुलिस ने शुरू की पूछताछ

केंद्रीय जेल की छज्जा पर ऐसा क्या गिरा जो अंदर हलचल मच गई, जानिए पूरा मामला


ग्वालियर केंद्रीय जेल की निर्वाह शाखा के छज्जे पर राइफल से चली गोली गिरने का मामला सामने आया है। जिस जगह गोली गिरी वहां बंदियों के साथ ही जेल कर्मचारियों की लगातार आवाजाही रहती है। गोली का पता चलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि गोली कहां से चली और किसने चलाई है। बताया जाता है कि शाम 6:30 बजे केंद्रीय जेल में कर्मचारी और बंदी निर्वाह शाखा के पास खड़े थे कि तभी अचानक उनके ऊपर एक चली हुई गोली जाकर गिरी उन पर गिरने से पहले गोली छज्जे से टकराई और फिर नीचे गिर गई। गोली देखते ही अचानक हड़कंप मच गया। दूसरी गोली आने के डर से जेल कर्मचारी अंदर ही छिपे रहे। सूचना मिलने पर जेल अफसर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अफसर और जेल प्रबंधन का मानना है कि चली हुई गोली हर्ष फायर की हो सकती है क्योंकि आसपास कुछ मैरिज गार्डन भी हैं और चली हुई गोली इन गार्डन से चली हो सकती है। अब पुलिस आसपास आयोजित हुए कार्यक्रमों की जानकारी जुटा रही है। सीएसपी अशोक सिंह जादौन का कहना है कि राइफल की चली गोली निर्वाह शाखा के छज्जे से टकराकर नीचे आई है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

 


By - sagar tv news
07-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.