सागर के कनेरादेव मामले में मोबाइल कुचलकर कुएं में फेंक दिया,डीवीआर जला दी थी-आईजी सागर

सागर-मोतीनगर थानांतर्गत कनेरादेव में निर्मल पटेल की हत्या के आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को वारदात से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। जानकारी के अनुसार जिस मोबाइल से मारपीट का वीडियो बनाया गया था उसे आरोपियों ने में एक कुएं में फेंक दिया था। वहीं डीवीआर को जलाने की जानकारी मिल रही है। पुलिस ने कुएं से मोबाइल बरामद कर लिया है। उससे डाटा रिकवर करने का प्रयास चल रहा है। इस बीच फरार आरोपियों की चल- अचल संपत्तियों की जानकारी निकाली जा रही है। उनके वाहन पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।

 

 

साक्षियों के कथन एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पप्पू घोषी, संजेश घोषी, मस्तराम घोषी, गोलू घोषी, ऋषि घोषी, बसंत घोषी, उमेश घोषी, विजय गौंड़, संतोष पटेल, सुरेन्द्र गौड़, नीतेश अहिरवार, करन

पटेल, दीपक जैन व नीलेश कोरी के खिलाफ धारा 302, 364 ए, 347, 147, 149, 120 बी, 506, 201 के तहत केस दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी गोलू घोषी की जगह पुलिस ने निर्दोष गगन घोषी को आरोपी बना दिया था। परिजन की शिकायत पर पुलिस अब इस गलती को सुधार रही है। मामले में एक और आरोपी के पेश होने की खबर है।

 

आईजी बोले- नष्ट आइजा करने के बावजूद कुछ पुख्ता साक्ष्य-सबूत मिले आईजी प्रमोद वर्मा ने कहा कि

सागर में यह अपने तरह का विशेष केस सामने आया है। एसपी समेत पूरी टीम इस पर अच्छे तरीके से काम कर रही है। उनकी मेहनत दिख भी रही है। आरोपियों ने साक्ष्य-सबूत नष्ट करने की पूरी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कुछ अहम साक्ष्य-सबूत जुटा लिए हैं। रिमांड के दौरान सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और चालान पेश करने के पहले तक और तमाम एविडेंस कलेक्ट करने की कोशिश है। नामजद आरोपियों में ज्यादातर हिरासत में हैं।


By - sagar tv news
07-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.