शादी समारोह में शामिल होने थे बीएसपी नेता, बदमाशों ने किया म-र्ड-र, जानिए पूरी घटना

 

मध्यप्रदेश में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। मर्डर जैसे अपराधों का ग्राफ लगातर बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला छतरपुर में सामने आया है। यहां पर बहुजन समाज पार्टी के नेता पूर्व सरपंच महेंद्र गुप्ता को बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद वे सड़क पर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी जान चली गई। सरेराह हुए मर्डर से शहर में सनसनी फैल गई।

 

 

पुलिस ने बॉडी को उठाकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सनसनीखेज वारदात सिविल लाइन क्षेत्र के सागर रोड स्थित गजराज पैलेस के बाहर हुई। बीएसपी नेता यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। जैसे ही वे रात 9 बजे बाहर निकले तभी घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी।

 

 

वारदात की सूचना लगते ही एसपी अमित सांघी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। फिलहाल गोली चलाने वालों के संबंध में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पूर्व सरपंच महेंद्र गुप्ता ईसानगर के रहने वाले हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में बिजावर विधानसभा से बीएसपी प्रत्याशी भी बनाए गए थे।

 

 

इस घटना से शहर में आक्रोश फैल गया। अस्पताल में व्यापारी वर्ग समेत शहरवासियों ने घटना की निंदा की। लोकसभा चुनाव के पहले हुई नेता के मर्डर से तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मर्डर का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस परिजनों एवं उनके परिचितों से बातचीत कर घटना की तह में जाने की कोशिश कर रही है। मुखबिरों  से संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अब देखना यह है कि पुलिस मर्डर का खुलासा कब तक कर पाती है।


By - sagartvnews
05-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.