सागर-लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े पहली बार कैमरे पर क्या बोली

 

 

 

 

लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने पर

पहली बार क्या बोली लता वानखेड़े

 

सागर-लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े पहली बार कैमरे पर क्या बोली

 


सागर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने महिला प्रत्याशी मैदान में उतारा है सरपंच के चुनाव से राजनीति में एंट्री करने वाली लता वानखेड़े उम्मीदवार हैं टिकट घोषित होने के बाद पहली बार सागर पहुंची जहां जगह-जगह पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया मोती नगर चौराहे पर भाजपा जिला अध्यक्ष सागर विधायक शैलेंद्र जैन के नेतृत्व में लता वानखेड़े का स्वागत हुआ मीडिया से हुई बातचीत में लता वानखेड़े ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हम लोग मैदान में जाएंगे

सागर लोकसभा के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने महिला नेत्री को मौका दिया है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आगे लाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है इसके लिए नारी शक्ति वंदन जैसा बल भी पारित किया गया है और महिलाओं के लिए कई विशेष योजनाएं भी संचालित हो रही है इसी क्रम में यह टिकट दिया गया है,


लता वानखेड़े सन 2000 से 2015 तक तीन बार सरपंच रही है इसके अलावा महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी हैं वर्तमान में भाजपा प्रदेश मंत्री हैं


By - sagar tv news
03-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.