सागर-पिता का ये संकल्प पूरा करने 2 हजार km की पैदल यात्रा पर निकला बेटा

 

पिता ने लिया था संकल्प
बेटा करेगा 2000 KM की पगयात्रा

 

सागर-पिता का ये संकल्प पूरा करने 2 हजार km की पैदल यात्रा पर निकला बेटा


भगवान की भक्ति करने वाले श्रद्धालुओं के आपने अलग-अलग रूप देखे होंगे, लेकिन सागर जिले के सानौधा गांव के रहने वाले मुरलीधर पवार एक ऐसे श्रद्धालु हैं, जिनका अंदाज बिल्कुल अलग है। वह अपने पिता से किया वादा निभाने के लिए 1800 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिता की मृत्यु से पहले पिता ने कहा था कि वह हर साल धार्मिक यात्रा पर पैदल जाए। उनकी धर्म के प्रति बहुत आस्था थी और मेरी भी बहुत आस्था है। पिता से किया गया वादा आज भी में निभा रहा हूं। जब तक जीवित रहूंगा तब तक ऐसे ही पैदल धार्मिक यात्रा करता रहूंगा। वह शुक्रवार को अपने घर से वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले हैं। करीब डेढ़ महीने में यह वैष्णो देवी धाम पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि वह सबसे पहले भगवान खाटू श्याम के दर्शन करेंगे। इसके बाद मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन करेंगे। वहां से कुरुक्षेत्र से होकर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाएंगे।

मुरलीधर पवार बताते हैं कि वह बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी तीर्थ पैदल यात्रा कर चुके हैं। पिछले साल बागेश्वर धाम होते हुए चित्रकूट और अयोध्या भी गया था। इस बार वैष्णो देवी जा रहा हूं। जब तक भगवान की कृपा रहेगी शरीर चलता रहेगा हर साल किसी न किसी धाम की पैदल यात्रा करते रहेंगे और सनातन का झंडा लिए रहेंगे। इस बार मां शेरावाली माता का झंडा लेकर यात्रा पर निकले हैं।


By - sagar tv news
03-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.