सागर में चलेंगी 32 ई-बसें यात्रियों को मिलेंगी सुविधा किराया होगा कम !

 

 

सागर शहर में परिवहन सेवाओं का विस्तार करने के लिए जल्द ही ई बस सेवा शुरू की जाएगी, जिससे एक तो प्रदूषण में कमी आएगी दूसरा यात्रियों को सुविधा मिलेगी और किराए में भी कुछ रियायत मिल सकती है दरअसल मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 32 ई बस चने की मंजूरी मिल गई है, जो नगर निगम क्षेत्र में चलेगी,

 

 

यह बसें सागर नगर से 25 किलोमीटर के दायरे में चलेंगी। अभी जो सिटी बस सेवा की बसें चल रही हैं, उनके अलावा नए रूट तैयार कर उन पर बसों को चलाया जाएगा। ई-बसों का संचालन पीपीपी मोड पर होगा। केंद्र सरकार टेंडर कर मिडी और मिनी बसें भेजेगी।

 

 

दरअसल, सागर सहित प्रदेश के 6 नगरों में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के संचालन के लिए कैबिनट से मंजूरी मिल गई है। जिससे इनके संचालन का रास्ता साफ हो गया है। सागर में सिटी बस सेवा का संचालन 7 मई 2023 को शुरू किया गया था।

 

 


जो ई-बसें मिलना है, उनमें मिडी के साथ मिनी बसें भी रहेंगी। अभी सागर स्मार्ट सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड की जो बसें चल रही हैं, वे मिडी बस हैं। वे 34 सीटर हैं। जो लंबाई ज्यादा होने के कारण शहर में नहीं जा पातीं।

 

 

ऊंचाई ज्यादा होने के कारण हाइटगेज और अंडरब्रिज के नीचे से नहीं निकल पाती हैं। परंतु मिनी बस स्कूल बस की तरह हांगी। जो आसानी निकाल सकेंगे और यह बस 24 सीटर होगी


By - sagartvnews
29-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.