TOP_10_मध्यप्रदेश में पहली नजर प्यार के बाद लव मैरिज, 2 महीने बाद पत्नी का मर्डर

 

 

28 सीटों के उपचुनाव के मतदान से ठीक 5 दिन पहले भाजपा ने अलग अलग सीटों के लिए संकल्प पत्र जारी कर दिया है। जिसमे कवर पेज से सिंधिया की फोटो नदारद दिखी है। वही संकल्प पत्र में कोरोना वैक्सीन फ्री देने की वादा ाकिया गया है। इसके अलावा स्थानीय मुद्दे भी शामिल हैं।  

मंदसौर जिले के सुवासरा में कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ फेरी निकाली है। जिसमे उन्होंने जनता से 35 करोड़ रूपये का हिसाब मांगने का आग्रह किया। बुधवार की सुबह कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में फैरी निकाली गई।


मुरैना जिले की अंबाह विधानसभा के सपा प्रत्याशी वंशीलाल जाटव एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गए है। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तौमर ने भाजपा प्रत्याशी कमलेश जाटव को समर्थन दिलाया है वंशीलाल जाटव भाजपा से तीन बार विधायक रहे हें, टिकट न मिलने से वह सपा से चुनावी मैदान में उतरे थे।


सुरखी से कांग्रेस प्रत्याशी पारुल साहू ने सागर कलेक्टर दीपक सिंह की चुनाव निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। उन्होंने सुरखी विधानसभा क्षेत्र में जिले की बॉर्डर से लगे गावों में फर्जी मतदाता जोड़े गए है। करीब साढ़े आठ हजार से नौ हजार फर्जी मतदाता जोड़ने का दावा किया है।


वही इसको लेकर सुरखी उपचुनाव के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना है कि जब कांग्रेस को पराजय दिखने लगती है तो हमेशा चुनाव प्रक्रिया को दोष देने लगते है। अगर कलेक्टर चुनाव जिताते तो मध्यप्रदेश में हमारी ही सरकार रहते कांग्रेस की सरकार 2018 में कैसे बनी।


उपचुनाव के आखरी दौर में दिग्विजय सिंह कांग्रेस के लिए प्रचार करने मुंगावली पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा सरकार को निशाने पे लिया और सिंधिया के बारे में कहा वह मेरे पुत्र समान है। माधव राव जी को कांग्रेस में मैं और अर्जुन सिंह लाए थे। सिंधिया जी को मान सम्मान सब कुछ दिया लेकिन ज्योतिरादित्य  ने धोखा दिया ।

इंदौर में जिले में लॉक डाउन के दौरान एक युवक और युवती के बीच प्रेम हुआ। अगस्त महीने में दोनों ने लव मैरिज कर ली। अक्टूबर आखिर में दोनों के बीच झगड़ा होने लगे है। मंगलवार रात को तो विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। और खुद को सरेंडर करने थाने पहुंच गया।


उपचुनाव में आम मतदाताओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने तरह तरह के जतन कर रहे है। रायसेन की सांची विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लाठी पर हाथ आज़माते हुये दिखे।

उपचुनाव में शब्दों की मर्यादाएं तोड़ने का सिलसिला जारी है कांग्रेस के स्टार प्रचारक आचार्य प्रमोद कृष्णन ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लिए कहा कि "तीनों मामाओं - मारीच, कंस और सकुनी को मिला दिया जाए तो एक मामा बनता है शिवराज"


दिन व दिन तेज होती बयान बाजी के बीच अब मंत्री इमरती देवी का एक वीडियो वायरल हो गया अहइ जिसमें वह यह कहती हुई दिखाई दे रही है 3 तारीख को वोट देने जाए। जहा हाथ की सफाई कर कमल का फूल खिलाएं। 


By - Anuj Goutam
28-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.