सागर-शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर गूंजे जयकारे, ऐसे किया नमन

 

आजाद दिवस के मौके पर खुरई में नवयुवक क्रांतिकारी मंडल द्वारा मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों से प्रभात फेरी एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने चंद्रशेखर आजाद को नमन किया। नवयुवक क्रांतिकारी मंडल द्वारा दीनदयाल उपाध्याय वार्ड स्थित फौजी भवन से प्रभात फेरी निकाली गई।इसमें भारत माता के वीर सपूत पंडित चंद्रशेखर आजाद के जयकारे लगाए गए।

 

प्रभात फेरी शहर के पीपल चौराहा, गढौला नाका, सागर नाका, राजीव गांधी चौराहा से होते हुए तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। भातफेरी में शामिल युवा भारत माता के जय कारे के नारे लगाते निकल रहे थे। गौरतलब है कि नवयुवक क्रांतिकारी मंडल के द्वारा 55 वर्षों से लगातार प्रभात फेरी निकाली जाती है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।


By - sagar tv news
27-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.