गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कितनी सीटें जीतना हैं, ऐसे गिनाईं उपलिब्धयां

 

लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने के लिए राजनीति के चाणक्य केंद्रीय गृहमंत्री ने खजुराहो में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जो काम वर्षो में नहीं कर पाई वो हम ने किया है। चाहे धारा 370 हो या राम मंदिर बनाने का वादा हो, बीजपी सरकार ने सभी मामलों का निपटारा किया है। कांग्रेस के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था जो हमने खत्म किया है। मध्य प्रदेश की बात करें तो दिग्विजय सिंह ने बीमारू राज्य बना दिया था जिसको हमारी सरकार ने विकसित और विकासशील बनाया है।

 

 

 

दरअसल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा रणनीति बनाई जा रही है। और इसी को लेकर मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 फरवरी को बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुँचे। यहां मौजूद 2 हजार बूथों के हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र बताते हुए 400 पार सीट को लेकर विजय संकल्प दिलाया गया। उन्होंने कहा कि यह सब बगैर कार्यकर्ताओ के संभव नहीं है।

 

 

 

इसके साथ ही अमित शाह ने बताया 10 साल में भारत ने चन्द्रमा पर कदम रखा और शिव शक्ति पॉइंट बनाकर तिरंगा फहराया। मोदी जी ने धारा 370 भी खत्म कर दिया अब कश्मीर हमारा है। तीन तलाक की प्रथा को भी समाप्त कर दिया। हमने 80 करोड़ से ज्यादा लोगो को 5 किलो प्रतिमाह राशन देने का काम किया। मोदी जी ने पारदर्शी शासन देने का काम किया। कॉग्रेस को सनातन धर्म का अपमान करना आता है।

 

 

 

 

राहुल बाबा मज़ाक उड़ाते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे। अब राम मंदिर बन भी गया और राम जी विराजमान भी हो गए। मोदी जी ने करोड़ों लोगों की इच्छा को पूरा किया है। कांग्रेस के समय पाकिस्तान ने आलिया—वालिया आते थे और आतंकी घटनाएं करके भाग जाते थे। भाजपा सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक कर उन्हें पाकिस्तान में घुसकर मारा। आने वाला चुनाव भारत को महान शक्तिशाली बनाने बाला है। उन्होंने मंच से जनता के सामने झोली फैलाकर मांगा कि एमपी में 29 की 29 सीटें भाजपा में देकर मोदी जी की झोली भर देना। ताकि लोकसभा चुनाव में भाजपा का 400 पार सीटों का सपना साकार हो सके।


By - sagartvnews
26-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.