किसान को किया कंगाल, खूबसूरत हसीना का शहद भरा जाल

 

किसान को हनीट्रैप में फंसाया
लिफ्ट देने की कीमत 8 लाख

किसान को किया कंगाल, खूबसूरत हसीना का शहद भरा जाल

 

अभी तक आपने खूबसूरत हसीनाओं द्वारा अंतरंग वीडियो बनाकर हनीट्रेप में फंसाने के मामले सुने होंगे। लेकिन शाजापुर में एक किसान को अलग तरीके से जाल में फांसने का मामला सामने आया है। इसमें एक इज्ज्तदार किसान को एक महिला को बाइक पर बैठाना ही भारी पड़ गया। बाइक पर लिफ्ट देने पर उल्टे किसान को 8 लाख चुकाने पड़े। आधा दर्जन लोगों की हनीट्रेप गैंग में महिला का पति भी शामिल है। महिला पूरी साजिश के तहत बाइक पर बैठी और दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़कर किसान को ब्लैकमेल करने लगी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

हनीट्रैप का यह अजीब मामला शाजापुर के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र भट्टाहेड़ी का है। यहां के किसान कुमेर सिंह राजपूत 22 बीघा जमीन के मालिक होने के साथ गांव के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। 8 फरवरी की सुबह कुमेर सिंह के मोबाइल की घंटी बजती है। सामने से कानों में शहद घोलती महिला की आवाज सुनाई देती है। महिला अपना नाम दिव्या बताती है। वह कुमेर सिंह से अकेले में मुलाकात की ख्वाहिश जाहिर करती है। कुमेरसिंह ने मिलने से इंकार करते हुए फोन काट दिया। इसके बाद महिला बार—बार कॉल करने लगी। जब कुमेर सिंह उसकी बातों में नहीं फंसे तो उन्होंने नया पैतरा फेंका। कुमेर सिंह के एक परिचित राजपाल सिंह राजपूत ने फोन कहा और कहा कि दिव्या आपसे मिलना चाहती है। उससे मिल लो मैं भी बस स्टैंड पहुंचता हूं तुम भी आ जाओ। कुमरे सिंह को लगा कि शायद महिला उनके भतीजे की शादी के सिलसिले में बात करना चाह रही होगी। इस पर वह अपनी मोटर साइकिल उठाकर बताए हुए स्थान पर पहुंच गए। यहां पर वह परिचित व्यक्ति और दिव्या नामक महिला मिली। बातों बातों में दोनों ने कुमेरसिंह को थोड़ी दूर तक बाइक पर बैठाकर उसके बताए पते पर छोड़ने की गुजारिश की। इस पर किसान कुमेर ने दिव्या को बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में दो व्यक्ति मुंह बांधकर आए और बाइक आगे लगाकर रोक लिया। एक व्यक्ति बोला मेरी बीवी को लेकर कहां घूम रहे हो। यह मेरी पत्नी है। तुम्हें थाने ले जाएंगे। छेड़छाड़ की रिपोर्ट करेंगे। मैं जो कहूंगा मेरी पत्नी वही बयान देगी। यह घटना कुमेर सिंह ने अपने उस परिचित राजपाल को बताई जिसने दिव्या से मिलने उसे तैयार किया था। इस पर राजपाल ने कहा कि महिला मुझसे कह रही है कि वह तुम्हारी छेड़छाड़, अपहरण और दुष्कर्म की रिपोर्ट कर रही है। वह एसपी कार्यालय में बैठी है। वह राजीनामा का झांसा देकर किसान को गैंग के अन्य सदस्यों के पास ले गया। यहां सभी ने कहा कि दिव्या के पति रमेश को 10 लाख रुपए देने पड़ेंगे। इज्जत की फजीहत से डरे किसान ने 12 फरवरी को 8 लाख रुपए देने की हामी भर दी। इसके बाद दो किस्तों में राशि ले ली गई। लिखा—पढ़ी की झूठी नोटरी भी थमा दी। इसमें किसी दूसरी महिला की फोटो भी लगा दी। बदनामी के डर से किसान चुप हो गया। जब घर से 8 लाख रुपए गायब होने की भनक किसान कुमेर सिंह के घरवालों को लगी तो हंगामा मच गया। इसके बाद सारा घटनाक्रम जानने के बाद थाने में वसूली गैंग की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने उज्जैन निवासी दिव्या, उसके पति रमेश चांवरे, शाजापुर निवासी राजपा​ल सिंह राजपूत, जीवन सिंह गुर्जर, योगश बैरागी, प्रफुल्ल बैरागी सहित दो अन्य ​के खिलाफ षड़यंत्र पूर्व धमकी देकर वसूली और धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं इनसे अन्य मामलों संबंधी पूछताछ चल रही है।


By - sagar tv news
25-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.