सागर-परेशान उल्दन बांध प्रभावितों ने पकड़ी भोपाल की राह, अब 15 दिन का दिया समय

 

बांध प्रभावित भोपाल रवाना
अब प्रशासन मांग रहा समय


सागर-परेशान उल्दन बांध प्रभावितों ने पकड़ी भोपाल की राह, अब 15 दिन का दिया समय

उल्दन बांध प्रभावितों की समस्याओं का निराकरण करने में प्रशासन विफल साबित हो रहा है। सुनवाई न होने से नाराज किसानों ने भोपाल तक के लिए पैदल मार्च निकाल दिया है। किसानों के भोपाल रवाना होने से खलबली मच गई है। बंडा विधायक वीरेेंद्र सिंह, कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी अभिषेक तिवारी किसानों के बीच पहुंचे और 15 दिन में सारी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। विधायक सिंह ने किसानों के प्रतिनिधि मंडल को ​मुख्यमंत्री से मिलाने का भरोसा दिया है। विधायक ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन आप सभी के साथ है। आपकी समस्याओं का हर संभव निराकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि आप सभी अपने-अपने घरों को वापस लौटें और एक प्रतिनिधिमंडल को तैयार कर मेरे साथ भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने चलें। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल की जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से भी मुलाकात कराई जाएगी। कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि जिला स्तर की समस्याओं का निराकरण सात दिन में किया जाएगा। बांध प्रभावित जितने भी ग्राम हैं उनमें शिविर लगाकर सभी किसानों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। सभी किसान अपने-अपने दस्तावेज तैयार रखें। अवार्ड की राशि उनके खातों में हस्तांतरित कराई जाएगी। दरअसल किसान लंबे समय से अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे लेकिन किसी के कान पर जुं तक नहीं रेंग रही थी। जैसे ही किसानों ने भोपाल की राह पकड़ी तो अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। अगर पहले ही समय रहते किसानों की समस्याएं सुनी जाती तो यह नौबत नहीं आती। अब देखना यह है कि किसानों को दावों—वादों के बीच कब तक राहत मिल पाती है।


By - sagar tv news
24-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.