बंधक पत्नी को छुड़ाने गई पुलिस,पति ने डराया बंदर से || SAGAR TV NEWS ||

 

 

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव के  झौंतेश्वर चौकी के  पिपरिया गाँव  में तीन दिन से अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे कमरे में बंधक बनाने वाले सिरफिरे पति को समझाने व महिला को आजाद कराने जब पुलिस पहुंची तो उसे भी करीब दो घंटे मश-त करना पड़ी। सिरफिरे पति ने पहले तो पुलिस से बात करने से इन्कार कर दिया और कहा कि पत्नी की मौत हो गई है।  जैसे-तैसे पुलिस ने उसे समझाया और महिला को आजाद कराकर उसे अपने साथ लेकर आई। महिला के शरीर में चोट के कई निशान हैं और उसकी जांच-इलाज कराने कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बंधक बनाने वाले पति के खिलाफ भी मामला दर्ज हो किया गया है।झौंतेश्वर चौकी प्रभारी अंजली अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पिपरिया निवासी ओंकार तिवारी ने अपनी पत्नी रेखाबाई को बंधक बनाकर रखे है। जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर मौके पर गए तो उसके पति ने कोई जानकारी नहीं दी और बात करने भी तैयार नहीं रहा। ओंकार की दशा ठीक न लगने पर उसे समझाने का प्रयास किया गया तो उसने अपने घर में पालकर रखे मंगल नाम के बंदर को बाहर निकाल लिया। उसने कमरे में एक नकली कट्टा, तलवार और कुह्लाड़ी भी मिली। बात करने के दौरान भी वह तलवार लिए रहा और यह भी कहता रहा कि उसकी पत्नी तो ख़त्म  हो गई है, चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं जिससे लग रहा है कि पति द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है। उसकी हालत भी कमजोर लग रही है जिससे उसकी जांच कराने कार्रवाई की जा रही है। 


By - Anuj Mamar (Narsingpur MP)
28-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.